पुलिस पार्क में कपल से कर रही थी ऐसी बातें, वकील ने वीडियो कर दिया वायरल
रोहतक पुलिस द्वारा तिलियार झील पर घूम रहे एक युवक और युवती से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील द्वारा बनाया गया है, जिसमें वह पुलिस से सवाल-जवाब कर रहा है। वकील का कहना था कि पुलिस युवक और युवती से क्रिमिनल की तरह पूछताछ कर रही है। वह उनके निजता के अधिकार का हनन कर रही है। वकील ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया है।
- वीडियो को करनाल की कर्ण लेक के नाम से वायरल किया जा रहा है, जबकि वीडियो रोहतक की तिलियार झील का है। वीडियो दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रवीन मलिक ने बनाया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसे शेयर किया है। यह वीडियो अभी तक 1 लाख 75 हजार बार शेयर हो चुका है।

Post a Comment