यहां इस शख्स के छूने से हो जाती है मौत, पूर्वजों की आत्मा से जुड़ा है गहरा राज
ऐसा आपको सिर्फ किस्से-कहानियां में ही सुनने को मिलेगा, लेकिन यहां लोग इसे हकीकत मानते हैं। हालांकि विज्ञान आज भी ऐसी घटनाओं को सिरे से नकारता है। जी हां... यहां ऐसे शख्स रहते हैं जिन्हें छूने भर से किसी की भी मौत हो जाए। आपको भले ये मजाक लगता हो लेकिन यहां के लोग इन पर विश्वास करते हैं और इन्हें दैविय शक्तियों से जोड़कर भी देखते हैं। चलिए बताते हैं इस जगह के बारे में कुछ रोचक बातें...
पश्चिम अफ्रीका के छोट से देश बेनिन के बारे में कहा जाता है कि यहीं से दुनिया में काले जादू की शुरुआत यही से हुई थी। यहां रहने वाले एक समुदाय विशेष के लोगों को इससे जोड़कर देखा जाता है। इन्हें यहां पर 'इगुनगुन' नाम दिया गया है। लोग इन्हें सीक्रेट सोसाइटी बताते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इगुनगुन समुदाय का कोई भी शख्स अगर किसी को छू ले तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है। यहीं नहीं यहां इगुनगुन इगुनगुन सदस्य की भी साथ में मौत हो जाती है। ये आम आदमी से बिल्कुल अलग नजर आते हैं या यूं कह लिजिए के ये कभी किसी को नजर ही नहीं आते।
दरअसल, इगुनगुन समुदाय के लोग लबादा ओढ़ने के साथ ढेर सारे रंग-बिरंगे कपड़े भी पहनते हैं। इसलिए इनका चेहरा कोई नहीं देख पाता। ये अपनी पहचान छुपाने के लिए ही अपने चेहरे को ढंककर रखते हैं। गौरतलब हो बेनिन के लोग मानते हैं कि इगुनगुन सदस्यों के अंदर मृत पूर्वजों की आत्माएं आती हैं।
ये वहां के लोगों की पथ प्रदर्शन करते हैं, उन्हें राय भी व्यक्त करते हैं। इस वजह से ये लोग गांव के विवादों को सुलझाने और फैसला सुनाने का काम करते हैं। ये बहुत ऊंचे स्वर और अनोखी भाषा में बात करते हैं। इगुनगुन के साथ कुछ माइंडर रहते हैं जिनके हाथों में छड़ी होती है।





Post a Comment