Header Ads

इस वजह से सलमान के भाई को आर्य समाज मंदिर में करनी पड़ी थी शादी




सलमान खान के छोटे भाई सोहेल 48 साल के होने वाले हैं। 20 दिसंबर, 1969 को मुंबई में जन्में सोहेल आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आए थे। हालांकि उनकी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वैसे, भले ही सोहेल की प्रोफेशनल लाइफ ठीक नहीं चल रही हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी सक्सेसफुल है।


जैसा कि सलमान के कई अफेयर रहे लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। वहीं 18 साल बाद अरबाज और मलाइका का भी तलाक हो चुका है। लेकिन सोहेल ही हैं जिनकी सीमा सचदेव से शादीशुदा लाइफ एकदम परफेक्ट चल रही है।

सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी।

- बकौल सोहेल उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।

- जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और ये कपल शादी करना चाहता था। लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।


- इसी के चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।


- बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और इस कपल ने निकाह भी किया था। कपल के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं।


शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया।


- देखते ही देखते सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।


- टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं'(२००३,7) में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। इसी सीरियल से उन्हें पहचान मिली थी।


- सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं।


- इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।


सोहेल ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने पहली फिल्म संजय कपूर, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर 'औजार' डायरेक्ट की थी।


- इसके बाद उन्होंने भाई सलमान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) डायरेक्ट की। ये वही फिल्म है जिसने उन्हें इंडस्ट्री में बतौर फिल्म मेकर सेटल कराया।