रोबोट कभी नहीं कर पाएंगे ये 3 काम, हर हाल में होगी इंसानों की जरूरत
रोबोट के बारे में यह कहा जाता है कि दुनिया का हर काम रोबोट कर सकता है। लेकिन रोबोट पर लिखी हुई बेस्ट सेलिंग बुक के अमेरिकी लेखक मार्टिन फोर्ड के अनुसार इंसानों के सारे काम रोबोट नहीं कर सकता। प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और नर्स का काम हमेशा इंसानों को ही करना होगा।
एक मीडिया रिपोर्ट को दिए इंटरव्यू में फोर्ड ने कहा भविष्य के अधिकांश काम रोबोट संभालने में सक्षम होंगे। फिर भी इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर का काम ऐसा है जिसे इंसानों को ही करना होगा। इसके अलावा नर्स का काम रोबोट के बजाय इंसान ही बखूबी कर सकते हैं क्योंकि इस काम में पेशेंट को देखभाल के साथ सहानुभूति की भी जरूरत होती है। हालांकि, भविष्य में बनने वाली रोबोट जैसी मशीनों की वजह से आम जिंदगी से जुड़े काम आसान हो जाएंगे। तब इंसान ऐसे जॉब करने में ज्यादा सक्षम होगा जिससे आर्थिक लाभ बढ़ेगा। द लेबर पार्टी के डेप्यूटी लीडर टॉम वाटसन कहते हैं ब्रिटेन में रोबोट का होना उन लोगों के लिए जरूरी है जो एक जैसे रूटीन के काम करके बोर हो चूके हैं।

Post a Comment