Header Ads

पहली ही बार में जीता हिमाचल का प्रिंस, 84Cr के मालिक की ऐसी है लाइफ





 हिमाचल में बीजेपी लहर के बीच करंट सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने जबरदस्त पॉलिटिकल डेब्यू किया है। शिमला रूरल से पहली बार चुनाव लड़े 28 साल के विक्रमादित्य ने बीजेपी के अनुभवी डॉ. प्रमोद शर्मा को हराया।


दूसरे सबसे अमीर कैंडिडेट


- विक्रमादित्य ने हिमाचल प्रदेश इलेक्शन 2017 में 84 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की। वे इस चुनाव के दूसरे सबसे अमीर कैंडिडेट रहे।


- एफिडेविट के मुताबिक प्रॉफेशन वे एक बिजनेसमैन हैं। उनकी ईयरली इनकम लगभग 28 लाख रुपए है।

ऐसी है फैमिली


- वीरभद्र सिंह हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने दो शादियां कीं। पहली पत्नी रत्तन कुमारी का 49 साल की उम्र में निधन हो गया था।

- रत्तन कुमारी के निधन के दो साल बाद वीरभद्र ने रानी प्रतिभा कुमारी से शादी की।

- फर्स्ट वाइफ रत्तन कुमारी से वीरभद्र की चार बेटियां हुईं - अभिलाषा, ज्योत्सना, अनुराधा और मीनाक्षी।

- दूसरी पत्नी से इन्हें एक बेटा और एक बेटी है - विक्रमादित्य और अपराजिता।

- पहली बार MLA बने विक्रमादित्य सिंह ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज, दिल्ली से हिस्ट्री में एमए किया है।