Header Ads

हसबैंड ने शेयर की वाइफ की ऐसी फोटोज, हो गया था इस वजह से परेशान


टेन के मिस्टर मार्गो वाइफ से इतने ज्यादा परेशान हो गए कि उन्होंने उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरु कर दिया। मार्गो के मुताबिक उनकी वाइफ को एक बेहद अजीब सी आदत है जो उनकी हर रोड ट्रिप बर्बाद कर देती है। रोड ट्रिप जहां कपल्स को क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका देती हैं तो वहीं मार्गो की वाइफ इंजन की आवाज सुनते ही सो जाती हैं। इस अजीब आद से हसबैंड मार्गो बेहद परेशान है और इन फोटोज को शेयर कर उन्होंने वाइफ के मजे लेने की कोशिश की।

- 21 साल के इस शख्स ने कहा, मेरी वाइफ के पेरेंट्स ने ही ये अजीब आदत उसे बचपन में सिखाई है। शायद बचपन में उसे कार में बैठने में दिक्कत आती थी, जिस वजह उसे गाड़ी स्टार्ट होते ही सुला दिया जाता था। पर ये आदत ऐसा रूप ले लेगी मैंने सोचा नहीं था।

- इस शख्स ने अपने हर रोड ट्रिप की सेल्फी ली जिसमें उसकी वाइफ सफर शुरू होते ही सो गई। उन्होंने करीब 21 सेल्फी लेकर इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रही हैं।

- सोशल मीडिया पर ये फोटो आते ही मार्गो और उनके दोस्त ने मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया। उनके दोस्त ने तो ये तक कह दिया कि उनके जैसा भाग्यशाली इंसान कोई नहीं। बीवी की बेमतलब बातों से बचकर आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। वहीं एक शख्स ने लिखा, ये फोटोज जब तुम्हारी वाइफ देखेगी, तब तुम्हारी खैर नहीं।