दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम : मोम की मधुबाला से मर्लिन मुनरो तक का दीदार करें
भारत में मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली में खुलने जा रहा है। दिल्ली में खुलने वाला ये म्यूजियम, मैडम तुसाद चेन का 23वां स्टूडियो हैं। कनॉट प्लेस में बनी रीगल बिल्डिंग में इस म्यूजियम को बनाया गया। म्यूजियम मैनेजमेंट ने 960 रुपए इसका टिकट रखा है, साथ ही बच्चों के लिए इस टिकट की कीमत 760 रुपए रखी गई है।
म्यूजियम में सात सेक्शन बनाए गए है। हिस्ट्री, खेल, संगीत, फिल्म और पॉलिटिक्स से जुड़ी 51 फेमस हस्तियों के पुतले रखे गए हैं। म्यूजियम में एक सेक्शन में मैडम तुसाद म्यूजियम की कहानी बताई गई। साथ ही ये बताया गया है कि कैसे मोम के पुतले बनाए जाते है। शुरूआती समय में इस सेक्शन में पीएम मोदी मोम के पुतले बनाए जाने के अनुभव को बताती हुई 20 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी।
गेम्स सेक्शन में मेरी कॉम, डेविट बेकहम, मिल्खा सिंह और उसैन बोल्ट के अलावा कपिल देव और सचिन तेंदुलकर और फिल्मी सेक्शन में राजकपूर, रणवीर कपूर सलमान टॉम क्रूज के पुतले है। इतिहास सेक्शन में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरदार एपीजे अब्दुल कलाम के पुतले हैं।
म्यूजिम में राजकपूर का पुतला सबसे अलग हैं क्योंकि ये पुतला सफेद और काले रंग है। मोम के बने इस पुतले पर दो रंगों से काम किया गया है।
मैडम तुसाद का पहला म्यूजियम 200 साल पहले 1835 में लंदन की बेकर स्ट्रीट में बनाया गया था। आज विश्व के 23 देशों में इस म्यूजियम की चेन हैं। जिनमें लंदन, शंघाई, बर्लिन और अब दिल्ली भी शामिल हो गया है।

Post a Comment