Header Ads

शराब के नशे में दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार


रविवार को शराबी दूल्हे की हरकत से परेशान होकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दरअसल, शादी रविवार रात को होनी थी। मगर दूल्हे ने दोपहर में शराब पीकर अपनी हरकत दिखाना शुरू कर दी। इस मामले में दुल्हन व उसके घरवालों ने दूल्हे व उनके परिजनों के खिलाफ सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। दुल्हन ने कहा कि ऐसे लड़के से मैं क्या कोई भी लड़की शादी नहीं करेंगी।

- पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा लड़की के पिता से को उंगली दिखाकर बदतमीजी से बात कर रहा था, साथ ही उसने दुल्हन से भी बदसलूकी की। इस बीच वह शराब के नशे में था। इससे परेशान होकर लड़की ने शादी तोड़ दी और रात को सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
- सुपेला पुलिस के मुताबिक तिल्दा-नेवरा निवासी पीडि़ता अंजली केसरवानी की शादी हाउसिंग बोर्ड भिलाई के सोमित पिता रमेशचंद केसरवानी के साथ तय हुई थी। रविवार को सुपेला स्थित सुनील वत्स होटल में शादी होनी थी।
- तिल्दा से दुल्हन के यहां से करीब 70 लोग बारात में शामिल होने आए थे। सभी लोग भिलाई के होटल में ठहरे थे। दूल्हा रविवार की शाम चार बजे दुल्हन के साथ फोन पर गाली गलौज करने लगा। उसके बाद वह होटल के कमरा क्रमांक 212 से निकल दुल्हन के कमरे में जाकर गाली गलौज किया आरोपी ने दुल्हन को कमरे में बंद कर दिया।
- दुल्हन ने बताया कि आरोपी दूल्हा नशे में धुत था। आरोपी दूल्हे के इस कृत्य को देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन अंजली ने बताया कि अगर समय रहते होटल से नहीं भागते तो उनके साथ कुछ भी हो सकता था। दूल्हे के घरवालों ने भी उनके साथ बदसलूकी की।

- अंजली ने बताया कि पापा ने शादी के लिए एक-एक पाई जोड़कर पैसे इकट्ठे किए थे। पापा ने 2 नवंबर को सोमित केसवानी को 25 हजार रुपए भी दिए। उसके बाद सोमित के परिजन को रविवार को साढ़े तीन लाख रुपए और दहेज के रुप में दिया।
- शादी में नगद छोड़कर शादी में कुल चार लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। अब इसका भरपाई कौन करेगा? इसलिए सुपेला पुलिस ने धारा 294 और 342 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- सोमित व अंजली की सगाई जुलाई में तिल्दा-नेवरा में हुई थी। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही दुल्हन अंजली व उनके परिजन भिलाई पहुंचे थे। शादी का कार्यक्रम सुपेला स्थित होटल में तय था। एक-एक कमरे का किराया चार से पांच हजार रुपए था। तिल्दा-नेवरा से करीब 75 लोग भिलाई पहुंचे थे।