Header Ads

घूंघट में मुंह छिपा घर से निकलती थीं महिलाएं, फिर सामने आई इनकी ये कहानी




भीड़ भरे आयोजन, सिटी वैन व टाटा मैजिक में चढ़कर महिलाओं के जेवर पर्स व अन्य सामान चुराने वाली चार महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं एक साथ बच्चे को गोद में लेकर भीड़ भरी वैन व मैजिक में चढ़ जाती थीं फिर किसी भी महिला को टारगेट कर उनके पर्स मोबाइल या अन्य सामान चुरा लेती थीं। इन महिलाओं ने हाल ही में रावजी बाजार इलाके में एक भाजपा नेता द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में 12 महिलाओं के गले से सोने की चेन भी उड़ाने की वारदात कबूली है। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है।


थाने के प्रभारी इंचार्ज प्रवीण ठाकरे ने बताया कि पकड़ी गई महिला आरोपी सविता पति सरजू हतागलेनिवासी रेती मंडी भीम नगर, विद्या पति कन्हैया निवासी भीम नगर, सुलसा पति रतन नाड़े निवासी भीम नगर और सारिका पति सचिन साकटे निवासी भीम नगर हैं। इनके खिलाफ साजन नगर की रहने वाली महिला देविका पति नितिन कौशल  ने शिकायत दर्ज करवाई थी की कुछ दिन पूर्व वह टाटा मैजिक से सफर कर रही थी तभी ये चारों महिलाएं एक बच्चे को लेकर मेरे आस-पास आ कर बैठ गई। फिर एक महिला ने अपनी गोद में बैठा रखे बच्चे को रूलाकर मेरा ध्यान भटकाया और मेरे पर्स में रखे 22 सौ रुपये, उसमें रखे चांदी के जेवर और गले का मंगलसूत्र उड़ा दिया। घटना के तत्काल बाद वह वैन से उतर गई थी। महिला ने घटना की जानकारी पंढरीनाथ पुलिस को दी तो महिलाओं के हुलिए के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पकड़ाई महिला चोरों ने कबूला है कि उन्होंने शुक्रवार को रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता द्वारा आयोजित की गई कलश यात्रा में कई महिलाओं को टारगेट कर उनके गले से सोने के मंगलसूत्र व चेन भी उड़ाई थी। पुलिस इनसे चुराए गए जेवर व माल को रिकवर करने में लगी है। इन महिलाओं ने शहर के बाहर देपालपुर, बेटमा, धार व अन्य शहरों में वारदातें करना कबूला है।