Header Ads

बेटी होने के बाद से तड़पाता था पति, अब ससुर ने भी की हद पार




 यूपी के ललतिपुर में पति और ससुर द्वारा एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है उसके ससुर ने कपड़े खींच कर उसे बिना कपड़ों के कर दिया था और पति ने प्राइवेट पार्ट पर 24 बार लातें मारी थीं। इसके बाद 1 साल की बेटी को भी उससे छीन कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।




पूरे मामले पर पुलिस ने ये कहा



- CO सदर हिमांशु गौरव ने बताया, काशीराम कॉलोनी की रहने वाली वर्षा राजा के आरोपों पर आरोप‍ियों के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे। उन के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।