Header Ads

भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जीती इस साल की 13वीं सीरीज


टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज को 2-1 से जीत लिया। मैच में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 216 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने शिखर धवन (100*) और श्रेयस अय्यर (65) की शानदार बैटिंग की मदद से 32.1 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया। ये इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत की 13वीं सीरीज जीत रही।

 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना था। जवाब में मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।

- दूसरे विकेट के लिए उपुल थरंगा और सदीरा समरविक्रमा के बीच 121 रन की पार्टनरशिप हुई।



- एक वक्त पर श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 160 रन था, लेकिन अगले 8 विकेट केवल 55 रन के अंदर गिर गए। मेहमान टीम के लिए उपुल थरंगा ने 95 और सदीरा समरविक्रमा ने 42 रन बनाए।



- भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3/42, युजवेंद्र चहल ने 3/46 और हार्दिक पंड्या ने 2/49 विकेट लिए। भुवनेश्वर और बुमराह को 1-1 विकेट मिला।



- टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में 14 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।



- रोहित शर्मा (7) को 3.4 ओवर में अकीला धनंजय ने बोल्ड कर दिया।



- इसके बाद दूसरे विकेट के लिए श्रीलंकाई बॉलर्स को लंबा इंतजार करना पड़ा। दूसरी सफलता उन्हें 22.4 ओवर में मिली जब भारत का स्कोर 149 रन था।



- श्रेयस अय्यर आउट होने वाले दूसरे बैट्समैन रहे। जो 22.4 ओवर में थिसारा परेरा की बॉल पर सुरंगा लकमल को कैच दे बैठे।

- इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक (26*) नॉट आउट पवेलियन लौटे।