Header Ads

स्कूल छोड़ घर में कैद होने को मजबूर छात्रा, बताई पड़ोसी लड़के की करतूत



यहां एक छात्रा ने छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट्स से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया है। विरोध करने पर घरवालों सहित जान से मारने की धमकी से डरी छात्रा घर में कैद होने को मजबूर है। आरोप है कि पुलिस से शि‍कायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ि‍ता ने एसडीएम सदर से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 मामला हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। परिवार के साथ थाने पहुंची पीड़ि‍ता ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

- छात्रा ने बताया, ''पड़ोस का रहने वाला शख्स कल्लू 3 साल से परेशान कर रहा है, स्कूल आते-जाते समय पीछा करता है, कहता है कि मार्केट चलो। फोन नंबर देकर बोलता है बात करो मुझसे। अश्लील कमेंट्स करता है।''

- ''मेरे भाई ने जब उसका व‍िरोध किया तो उसने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। बोला- लाश का भी पता नहीं चलेगा।''

- ''परेशान होकर मैंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और घर में रहने को मजबूर हो गई।''


- छात्रा की मां का कहना है कि मनचले 3 साल से लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते है।

- मामले में एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि छात्रा की शि‍कायत के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।