ऐसा है अनुष्का-विराट के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड, ये है डिजाइन
एक्ट्रेस अनु्ष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहल शादी (11 दिसंबर) के बंधन में बंध गए हैं। अब उनकी शादी का रिसेप्शन होने वाला, जिसका सभी को इंजतार है। एक रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा और दूसरा 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्सन के लिए अनुष्का शर्मा ने स्पेशल इन्विटेशन कार्ड बनवाए हैं। इस कार्ड को डिजाइनर सैंडी खुराना ने डिजाइन किया है।
सैंडी खुराना की द एंटरटेनमेंट डिजाइन कपंनी द्वारा डिजाइन किया गया अनुष्का के रिसेप्शन का कार्ड खास है। कार्ड के साथ एक एस्टर प्लांट भी दिया जा रहा है। सैंडी के भाई कपिल खुराना ने बताया कि इस कार्ड की यूनिक बात यही है इसमें एक एस्टर प्लांट भी है। उन्होंने बताया कि अनुष्का चाहती थी कि ये प्लांट भी इन्विटेशन का एक हिस्सा हो। वो चाहती थी कि हर गेस्ट को ये प्लांट दिया जाए ताकि वो इसे यादगार के तौर पर अपने पास रख सके और उसकी देखभाल कर सके।
कार्ड के बारे में बताते हुए सैंडी खुराना ने बताया कि इस कार्ड के दूसरी तरफ एक बॉक्स है। इसमें चॉकलेट्स है। इसे फ्रेंच कंपनी Fleur De Lis ने तैयार किया है। इन चॉकलेट्स का फ्लेवर Hazelnuts और truffle है। ये बॉक्स एक पेपर बैग में रखा जाएगा। इस बैग पर गेस्ट के नाम की गोल्डन मेटल प्लेट लगाई है। आपको बताते चले कि सैंडी की ही कंपनी ने कपल के दिल्ली रिसेप्शन का कार्ड भी डेकोरेट किया है। सैंडी ने बताया कि कपल के दिल्ली रिसेप्शन का कार्ड आइवरी और गोल्ड से तैयार किया गया है। इस कार्ड के साथ इंडियन लड्डू भी दिए जा रहे हैं।

Post a Comment