दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सोलर पावर प्लांट, 160 फुटबाल मैदान के बराबर
पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट ने बिजली पैदा करना शुरू कर दिया है। हुएनन तालाब पर 1 हजार करोड़ रु. के खर्च से बने इस प्लांट को रविवार को ग्रिड से जोड़ दिया गया। इसमें 1.20 लाख पैनल लगे हैं। य पूह मई मेंरी तरह काम करने लगेगा। तब इससे 15 हजार घरों की बिजली की जरूरतें पूरी होंगी।
- ये प्लांट चीन के थ्री गोर्जेस ग्रुप ने बनाया है। पूरी तरह शुरू होने पर 53 हजार टन कोयले का इस्तेमाल और 1,99,500 टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर उत्सर्जन कम किया जा सकेगा। चीन के नेचुरल रिसोर्सेस डिफेंस काउंसिल के यांग फुकियांग के मुताबिक फ्लोटिंग प्लांट वाष्पीकरण को रोकते हैं। साथ ही जनरेटर की काम करने की क्षमता सुधारते हैं। पारंपरिक सोलर प्लांट की तरह जमीन भी जरूरी नहीं होती।
इस प्लांट में 1.20 लाख सोलर पैनल लगे हैं। इसका एरिया 160 फुटबाल मैदान के बराबर है।
- इस समय चीन की 72% ऊर्जा की जरूरतें कोयले से पूरी होती हैं। इससे 53 हजार टन कोयलने का इस्तेमाल रोका जा सकेगा।
- चीन में 5.72 लाख करोड़ रुपए क्लीन एनर्जी पर खर्च कर चुका है। सालभर में 7.742 करोड़ यूनिट बिजली के लिए प्लांट लगाए गए हैं।


Post a Comment