Header Ads

देखते-देखते बूढ़ी हो गई 28 साल की लड़की, इस वजह से हो गया ऐसा हाल


कैलिफोर्निया की 28 साल की एक हेल्थ ब्लॉगर की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। Bethany Ugarte नाम की ये लड़की कुछ ही दिनों में देखते-देखते बूढ़ी हो गईं। उसके शरीर से मसल्स गायब होने लगे और हड्डियां भी उभरकर नजर आने लगीं।

- इस हेल्थ ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा कि, 15 साल की उम्र में मुझे पटे में तकलीफ होती थी। पहले मैं इसे गैस, या पेट खराब होना समझती थी। पर इस उम्र में जब मेरा ऐसा हाल हो गया तब मुझे समझ आया कि ये कुछ और है।

- बैथनी ने बताया कि वह Irritable bowel syndrome से ग्रस्त है। ये एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसमें इंसान के शरीर में खान डाइजेस्ट होना बंद हो जाता है। इस रोग में मरीजों की आंत की बनावट में कोई बदलाव नहीं होता लेकिन खाना खाते ही ये शरीर से बिना डाइजेस्ट हुए बाहर आ जाता है।

बैथनी हेल्थ ब्लॉगर बनने से पहले एक मीट एक्सपोर्ट कंपनी में मार्केटिंग हेड थीं। 2015 में उनका वजन तेजी से गिरना शुरू हो गया। जिसके बाद उन्हें अपनी जॉब छोड़नी पड़ी।

कुछ समय पहले बैथनी की हालत काफी बिगड़ गई। वे बूढ़ी दिखने लगीं। डॉक्टर्स के मुताबिक मसल्स लॉस होने की वजह से वे मौत के मुंह में पहुंच गई थीं। इसके बाद वे लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहीं। हालांकि, लिक्विड डाइट और सप्लिमेंट्स की मदद से बैथनी ने तेजी से रिकवरी कर ली है।