Tata Hexa का नया एडिशन लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे ज्यादा फीचर्स
घरेलू कार निर्माता कंपनी Tata motars ने हाल ही में अपने Hexa Suv कार का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. यह हेक्सा डाउनटाउन दो पैकेजेज, ऐब्सोल्यूट और इंडलजेंस में उपलब्ध रहेगी. टाटा हेक्सा डाउनटाउन के XE वैरियंट की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.18 लाख रुपए से शुरू होना माना जा रहा है. यह एडिशन सीमित संख्या में ही उपलब्ध है.
टाटा मोटर्स :
टाटा मोटर्स ने इसमे बिलकुल नए अरबन ब्रोंज कलर ऑप्शन और क्रोम एलिमेंट के साथ इस स्पेशल एडिशन वाली कार के लुक में बहुत बदलाव दिया गया है Tata Hexa के रेग्युलर मॉडल की कीमत 11.72 लाख रुपये से प्रारंभ होकर 17.07 लाख रुपये तक की कीमत जाती है.
कार के फीचर्स
टाटा मोटर्स की हेक्सा पहले से ही फीचर्स के मामले में एक बहुत ही एसयूवी थी. लेकिन अब इस नए फीचर्स के साथ यह और भी स्पेशल हो गई है. इस यह कार में 15 नए फीचर्स के साथ लॉन्च की है. जो कि हेक्सा के रेग्युलर मॉडल में से नहीं हैं. इस मॉडल में एक्सक्लूसिव डाउनटाउन बैजिंग दी गई है.
स्पेशल लुक
हेक्सा के इस स्पेशल लुक में नए लेदर सीट कवर्स और क्रोम सूट पैक लगाए गए हैं. क्रोम सूट पैक से मॉडल के फ्रंट साइड और विंग मिरर्स पर क्रोम का खूबसूरती से उपयोग किया गया है.
इंजन और फीचर्स
हम Hexa के इंजन की बात करें तो हेक्सा डाउनटाउन स्पेशल अरबन एडिशन के XE वैरिएंट में 2.2 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाए गए है यह 149 BHP की पावर और 320 NM का टॉर्क जेनरेट करती है.
इंटीरियर के हिसाब
इंटीरियर के हिसाब से देखें तो डाउनटाउन अरबन एडिशन में प्रीमियम टैन सीट कलर दिया गया है और इसके साथ ही LED डिस्प्ले, रियर सीट एंटरटेनमेंट प्लेयर, टायर प्रेशर मोनिटरिंग सिस्टम, जैसे आदि फीचर्स दिए गए है.
एलॉय व्हील
इसमे एक्सक्लूसिव डाउनटाउन बैजिंग और 16 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं.


Post a Comment