Header Ads

भांजे से ही कड़ी टक्कर मिल रही है अपने मामा को, ये है वजह


आज मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना आसान बात नहीं होती है, यह इंडस्ट्री ऐसी होती है जहाँ पर मॉडलों के बीच कड़ी से कड़ी टक्कर होती रहती है और लाइमलाइट में टिक पाना रहना आसान होता है. ऐसे ही न्यूयार्क में रहने वाले मॉडल अरिस्टोटल पोलाइट्रस ने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है और वो सोशल मीडिया में काफी चर्चित भी हैं.

लोकिन इंस्टाग्राम पर 48 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स वाले अरिस्टोटल को आजकल एक छोटे सा बच्चा कड़ी टक्कर दे रहा है वह छोटा से बच्चा और कोई नहीं उनका भांजे से मुकाबला चल रहा है. है.

अरिस्टोटल की बड़ी बहन कैटीना अपने 18 महीने के बेटे ऑगी की वैसी ही फोटो खिचती है जैसी कि अरिस्टोटल मॉडलिंग के समय खिंचवाते हैं. मामा की नकल करते हुए भांजे की ये फोटो आज-कल सोशल मीडिया में भी खूब वायरल होती हैं.

मामा और भांजे की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर भी काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं. दोनों का अकाउंट babyandthebody काफी लोग इसकी बात भी कर रहे है और इसके 28 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बन गए हैं.

कैटीना ने एक वेबसाईट में दिए इंटरव्यू में बताया था. कि इस अकाउंट की शुरुआत भी काफी मजेदार थी. उन्होंने बताया कि एक बार वो अपने बच्चे को तैयार कर रही थीं तब ऑगी के शर्ट की बटन खुली रह गई थी तभी उन्होंने ऑगी की फोटो लीं और उन्हें लगा कि उनके भाई अरिस्टोटल भी कुछ ऐसे ही पोज देते होगे.

इस फोटो के बाद कैटीना ने अपने भाई की मॉडलिंग की फोटो को देखा. तो उन्हें उनमे से एक वैसी ही एक तस्वीर मिली. इसके बाद उन्होंने दोनों की तस्वीरों को एक साथ जोड़कर अपने परिवार वालो को भेज दिया और पूछा कि इस फोटो में मामा-भांजे में से कौन ज्यादा अच्छा लग रहा है और तभी से यह तस्वीरों का एक सिलसिला शुरू हो गया.