नकली नहीं असली हैं ये photos, ये है इनके पीछे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर कनाडा की सिटी वैंकूवर में रहने वाली एक महिला आजकल बहुत चर्चा में हैं। Mimi Choi नाम की ये महिला अपने टैलेंट को इंस्टाग्राम पर आए दिन शेयर करती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोवर्स है। आपको बता दें कि इनके ये फोटोज फोटोशॉप नहीं बल्कि असली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे संभव है।
मिमी इंस्टाग्राम पर ऐसे फोटोज पोस्ट करती हैं जिसे लोग पहली बार में देख कर समझ नहीं पाते। इन फोटोज को आंखों का धोखा कहते हैं। मिमी ये सब मेकअप से करती हैं। ये फोटोज वो अपनी बॉडी पर या फेस पर मेकअप करके बनाती हैं। मेकअप से कभी अपने चेहरे को गायब कर देती हैं तो कभी पैरों में नकली जूता बना लेती हैं।

Post a Comment