अगर आज भी ब्लैक एंड व्हाइट होती दुनिया, कुछ ऐसे होते नजारे
पुराने दौर के ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज देखकर अक्सर हम सोचते हैं कि कैसी थी उस वक्त की दुनिया लेकिन क्या आपने सोचा है कि आज की दुनिया भी ब्लैक एंड व्हाइट कैसी दिखती। यही अनोखा एक्सपेरीमेंट किया है कनाडा के यंग फोटोग्राफर Jason M Peterson ने। 25 साल के पीटरसन ने अपने आसपास की लाइफ को कुछ इसी तरह कैप्चर किया है।
- पीटरसन के मुताबिक वे दोनों को ब्लैक एंड व्हाइट दुनिया दिखाना चाहते हैं। वे कहते हैं कि ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में देखने वाला सीधे फोटो की भावनाओं को समझते है। कलर न होने की वजह से डिस्ट्रेक्शन कम होता है।
- जेसन ने बताया कि उन्हें 1960 के दौर की फोटोग्राफी बेहद पसंद हैं। इससे भी पुरानी 1940 के दशक में खींची गई अमेरिका की गलियों की फोटोज ने उन्हें काफी प्रभावित किया।
- पीटरसन की फोटोग्राफी के सोशल मीडिया पर लाखों दीवाने हैं। उन्हें 10 लाख से भी ज्यादा लोग पसंद करते हैं।

Post a Comment