Header Ads

महीने भर की हुई अक्षरा की बेस्ट फ्रेंड वर्षा की बेटी, पहली बार शेयर कीं Photos


टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की बेस्ट फ्रेंड वर्षा का रोल प्ले करने वालीं पूजा जोशी ने हाल ही में अपनी बेटी रिद्धिमा की फर्स्ट लुक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वे कभी बेटी को गोद में बैठकर तो कभी फैमिली के साथ फोटोज क्लिक करातीं नजर आ रही हैं।

बता दें, पूजा ने अक्टूबर में मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था और ये उनका पहला बच्चा है।

- पूजा ने 2006 में टीवी शो 'धरती की वीर योद्धा: पृथ्वीराज चौहान' से टीवी डेब्यू किया था।
- शो में उन्होंने बड़ी संयोगिता का रोल प्ले किया था हालांकि कुछ टाइम बाद वो रिप्लेस हो गई थीं।
- बाद में पूजा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं, जिससे उन्हें काफी फेम मिला।
- पूजा ने ब्वॉयफ्रेंड मनीष से 25 नवंबर 2015 में शादी की थी। मनीष एक बिजनेसमैन हैं।
- बता दें, पूजा अब लंबे टाइम से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं।