बिग बॉस 11 हिना और अर्शी खान की लड़ाई में विकास गुप्ता ने खोद दिए गड़े मुर्दे, सिचुएशन हो गई बद से बदतर
इस हफ्ते लगता है कि बिग बॉस खुद चाहते है कि घरवाले एक दूसरे से बगावत करने पर उतर जाए। बिग बॉस द्वारा दिए गए कल के टॉस्क में तो घरवालों ने सारी हदें ही पार कर दी है। इस बार तो कोई भी कंटेस्टेंट बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देता है। बता दें कि बिग बॉस ने घरवालों को एक डाइवोर्स टॉस्क दिया है और कल रात तो चीजें तब हाथ से निकलती आई जब अर्शी खान के कपड़ो पर टिप्पणी की गई। खैर मामला तब और भी बिगड़ गया जब अर्शी ने आपा खो दिया और प्रियांक शर्मा को भरी महफिल में गे कह दिया। आपको बता दें कि आज रात भी घर के अंदर बहुत हंगामा होने वाला है।
जी हाँ आज रात विकास गुप्ता और हिना खान में काफी बहस होने वाली है। जब अर्शी ने कहा कि प्रियांक और सब्यसाची साथ में बैठकर आपत्तिजनक बातें किया करते थे तो प्रियांक तुरंत अर्शी पर अपनी भड़ास निकालते हुए उनके कपड़ों पर भद्दे कमेंट करते हैं। इसके अलावा अर्शी ये भी कहती है कि हिना भी कभी कभी प्रियांक और लव के साथ हद से बाहर से चली जाती है। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: अर्शी खान के सपोर्ट में आई गौहर खान, कहा इलज़ाम लगाने वालो को दिया उन्होंने मुह तोड़ जवाब!]
इसी बीच विकास अर्शी के बचाव में उतर आए और उन्होंने पहले हफ्ते की बात को छेड़ दिया। दरअसल इस दौरान जुबैर ने अर्शी को टू रुपी औरत कहा था और इस वाकये के बाद अर्शी ने जब सफाई देते हुए कहा था कि हिना भी वहाँ पर मौजूद थी तो हिना ने इस बात को सिरे से इंकार कर दिया था और इतने दिनों बाद विकास एक बार फिर से उस बात को घसीटकर लाए और हिना पर वार करते हुए कहा कि आपको खुद नहीं पता कि औरतों की इज्जत कैसे करते है। खैर डाइवोर्स टॉस्क में हो रही लड़ाई को देखकर लग रहा है कि इस बार भी घरवाले लग्जरी बजट टॉस्क को हार जाएंगे। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: अर्शी खान के करैक्टर को लेकर हिना खान ने इस बार किया सारी हद्दों को पार, कहा उनको मर्द की ज़रूरत और वो है करैक्टरलेस!]
बिग बॉस के घर में इन दिनों के माहौल को देखते हुए आप हमें बताइए कि इस बार सलमान खान का गुस्सा किस पर फूटने वाला है?

Post a Comment