कॉमेडी किंग' गोविंदा ने अपनी फिल्म 'फ्राई डे' का पहला शेड्यूल किया पूरा!
भले ही गोविंदा की पिछली फिल्म ‘आ गया हीरो’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी हो लेकिन उनके पास काम की कोई नहीं है। इनदिनों वो अपनी आने वाली फिल् ‘फ्राई डे’ की शूटिंग में व्यस्त थे जिसका पहला शेड्यूल अब टीम ने खत्म कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल को पूरा किया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम के ज़रिये दी। उन्होंने लिखा कि ‘फ्राई डे’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई। दूसरा शेड्यूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली शेड्यूल, मजेदार समय। ‘फ्राई डे’।”
बता दें गोविंदा स्टारर इस फिल्म के निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे है, जिन्होंने साल 2015 में आई ‘डॉली की डोली’ को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ वरुण शर्मा भी एक अहम् किरदार में दिखाई देंगे। वही ‘फ्राई डे’ को राजीव कॉल ने लिखा है। जिन्होंने इससे पहले हद कर दी आपने’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट को लिखा है।
वही गोविंदा ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया था कि, ‘ राजीव और मनु ने इस फिल्म के लिए ऐसी स्क्रिप्ट को लिखा है, जिसे देखने के बाद लोगों का हस हसकर पेट दर्द होना शुरू हो जायेंगा। मैं इस फिल्म की शूटिंग के लिए काफी उत्साहित हूं।’
गोविंदा को अपनी कमबैक फिल्म ‘आ गया हीरो’ से काफी उम्मीदें थी लेकिन उनकी इस फिल्म ने उनका साथ नहीं दिया। वही गोविंदा ने इस फिल्म के रिलीज़ के दौरान वरुण धवन के साथ सलमान खान पर निशाना साधा किया था। हाल ही में वो फराह खान के लिप सिंग बैटल में भी पहुंचे थे।

Post a Comment