क्रिकेट से दूर होने पर ऐसी LIFE जीते हैं विराट, जब वो होते हैं घर पर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को २९ वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज विराट की गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में होती है। क्रिकेट फील्ड पर बेहद फुर्तीले नजर आने वाले विराट खेल से दूर होने पर अक्सर आलसी हो जाते हैं।
खासकर जब वो घर पर होते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐसी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने घर पर रहते हुए ‘लेजी मॉर्निंग’ का जिक्र किया है। विराट जब क्रिकेट नहीं खेलते तो अपनी बिजनेस मीटिंग, दोस्तों के साथ पार्टी या फिर फैमिली के साथ मस्ती कर टाइम बिताते हैं। साथ ही खेल से दूर होने के बाद भी वो रेग्युलर वर्कआउट करते हैं।


Post a Comment