BF के लिए पत्नी ने पति के चुराए 50 लाख, कुछ ऐसा करने जा रहे थे दोनों
पति के 50 लाख रुपए लेकर गुवाहटी से भागी महिला को नगर थाने की पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि पति के रुपए लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर बसाने की तैयारी करने लगी।
महिला की शादी तीन साल पहले त्रिभुवन नाम के शख्स के साथ हुई थी। उसके लापता होने के मामले में पति ने असम के कामरूप (गुवाहाटी) जिले के पलटन बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
- पुलिस मामले की तफ्तीश और महिला की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुरुवार को त्रिभुवन को उसकी पत्नी के मुजफ्फरपुर में अपने प्रेमी के रह रहे होने की जानकारी मिली।
- इसके बाद वह पत्नी की तलाश में मुजफ्फरपुर पहुंचा। नगर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
- टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ शहर में ही एक टीवी दुकान से हिरासत में ले लिया।
- काफी देर बाद महिला ने पति के घर से 35 लाख रुपए लाने की बात स्वीकार कर ली। उसमें से 26 लाख रुपए लौटा दिए।
- 9 लाख रुपए से सामान की खरीदारी करने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
- थानेदार केपी सिंह ने बताया कि पति के घर से लाए रुपए वापस करने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
- इस मामले में पति की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई थी। इसलिए महिला को पकड़ा नहीं जा सकता था। वैसे भी दोनों खुशी-खुशी संग रहने को तैयार थे।


Post a Comment