चीख सुनकर लड़की तरफ भागा गार्ड, पहुंचा तो सिर्फ दिख रहे थे उसके हाथ
महू के पर्यटन स्थल पातालपानी में शुक्रवार शाम झरने के ऊपरी हिस्से में खड़े होकर सेल्फी ले रही लड़की की 300 फीट नीचे कुंड में गिरने से मौत हो गई। शहर के लालबाग में रहने वाली महिला दो बेटियों के साथ पिकनिक मनाने गई थी तभी ये हादसा हो गया। मौके पर मौजूद पार्किंग गार्ड मुकेश ने आंखो देखा हाल बताया।
तीनों मां-बेटियां टू व्हिलर से से शाम करीब चार बजे आई थीं। आते ही मैंने इनसे पार्किंग चार्ज मांगा तो इन्होंने कहा कि आकर देते हैं।
- फिर तीनों गन्ने का रस पीने चली गईं। वहां से मां और उसकी एक बेटी ही वापस आई। मैंने फिर पार्किंग चार्ज मांगा तो उन्होंने कहा हमारी दूसरी बेटी आ रही है।
- फिर आपको पैसे देंगे। इसके बाद अचानक जोर से आवाज आई बचाओ..।
- मैं झरने की तरफ भागा नीचे देखा तो पानी में लड़की के दोनों हाथ नजर आ रहे थे।
- हम तुरंत नीचे पहाड़ों के रास्ते से नीचे उतरने लगे, लेकिन जब तक वहां पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लालबाग की रहने वाली धर्मावती पति राकेश राईवाल इंदौर अपनी दो बेटी खुशबू ऋषिका के साथ पातालपानी पिकनिक मनाने पहुंची थी।
- इस दौरान मां व बड़ी बेटी खुशबू पार्किंग में बैठे थे व छोटी बेटी ऋषिका झरने पर सेल्फी लेने चली गई।
- सेल्फी लेते समय लड़की के हाथ से मोबाइल छूटने लगा, तो उसे संभालने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा व पैर फिसलने से वह झरने से नीचे कुंड में जा गिरी।
- इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम शव को ग्रामीणों व केंटबोर्ड फायर ब्रिगेड की मदद से ऊपर लाया जा सका।
- बड़गोंदा थाना प्रभारी हितेंद्रसिंह राठौर ने बताया किशोरी झरने पर सुरक्षा रैलिंग लांघकर सेल्फी लेने गई थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी कुंड में गिरने से मौत हो गई।

Post a Comment