मिस इंडिया रह चुकी हैं Ex MP की ये पोती, इनके वेलकम में नाची थी करीना
इसी कड़ी में हम आज हम आपको बता रहे हैं, राज्य की आदिति आर्य के बारे में जो 2015 के लिए मिस इंडिया चुनी गई थी।
हरा-भरा हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा...' की अनोखी पहचान रखने वाला यह राज्य 51 साल का हो गया है। इस मौके पर नेक्सा न्यूज़ हरियाणा की संस्कृति, खास जगहों और यहां से ताल्लुक रखने वाले चर्चित लोगों के बारे में अपने रीडर्स को अहम जानकारियां देगा। इसी कड़ी में हम आज हम आपको बता रहे हैं, राज्य की आदिति आर्य के बारे में जो 2015 के लिए मिस इंडिया चुनी गई थी। कौन हैं अदिति....
- गुड़गांव की रहने वाली अदिति आर्या ने 52वें मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया का खिताब जीतकर अपने नाम किया था।
- अदिति इससे पहले मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी हैं। अदिति दिल्ली यूनिवर्सिटी की रिसर्च स्कॉलर भी रही हैं।
- अदिति ने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। बाकी - स्कूली पढ़ाई उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल, दिल्ली में की। अदिति ने अपना ग्रैजुएशन दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज से किया।
शाहिद व करीना ने लगाए थे ठुमके
- यशराज स्टूडियो में ऑर्गेनाइज एफबीबी फेमिना मिस इंडिया 2015 के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड हस्तियों ने परफॉर्म किया था।
- शाहिद कपूर ने जहां 'गंदी बात' गाने पर डांस किया तो वहीं एक्ट्रेस करीना ने भी डांस परफॉर्मेंस दिया था। इनके अलावा कार्यक्रम में 'कॉमेडी विद कपिल' की पलक और दादी ने कार्यक्रम में हंसी तड़का लगाया था।
सांसद की पोती हैं अदिति
- पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश अदिति के दादा लगते हैं।
- अदिति का परिवार गुड़गांव में रहता है, लेकिन उनके परिवार की जड़ें कुरुक्षेत्र में हैं।
बचपन से ही थी अच्छे प्लेटफॉर्म की तलाश
- गुड़गांव मे 'अर्नस्ट एंड यंग' में रिसर्च एनालिस्ट अदिति ने नुक्कड़ नाटकों में भी हिस्सा लिया है।
- अदिति का कहना है कि मैं बचपन से ऐसे प्लैटफॉर्म की तलाश में रहती थीं जहां मेरी आवाज़ सुनी जा सके।
- अब चाहें वो बिजनेस कॉन्फ्रेंस हो या डिबेट या फिर स्ट्रीट प्ले, हर जगह मैं मौजूद रहती थीं।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हुई थी बाहर
आदिति साल 2015 के लिए मिस इंडिया चुने जाने के बाद दिसंबर में होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की प्रतिनिधत्व किया था, हालांकि मिस वर्ल्ड बनने का उनका सपना अधूरा रह गया और वह टॉप-10 में भी स्थान नहीं बना पाईं थी।


Post a Comment