हां हम ब्रा पहनते हैं, और हमारे स्तन हैं तो…
छोटे पर्दे पर काम करने वाली कई हसीनाएं सीरियल में तो काफी संस्कारी भोली बाली नजर आती है. लेकिन असल ज़िंदगी में यह ऐक्ट्रेसेस काफी बिंदास होती हैं.
सीरियल में तो उनका रवैया सहमी और डरी हुई महिला जैसा नज़र आती हों.
लेकिन अपनीं पर्सनल ज़िंदगी में यह बड़े मुद्दों पर बोलने से ज़रा भी कतराती नहीं है. इस बात का उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला.
मशहूर टीवी सीरियल बढ़ो बहू की लीड ऐक्ट्रेस रयताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बॉडी शेमिंग के मुद्दे बात कर रही है.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है की शो के एक सीन में वह अखाड़े में लड़ते हुए उनकी ब्रा का स्ट्रैप दिखने लगता है. जिस वजह से गांव वाले उन्हें काफी भला बुरा कहने लग जाते हैं.
इस बात पर वह तंग कस्ते हुए लिखती है की शो में पहलवानी करते समय बढ़ो की कमीज पीछे से थोड़ी फट गई थी
जिस कारण उनकी ब्रा की स्ट्रिप्स दिखने लगती है. इस बात पर गांव के लोग उन्हें शर्मिंदा करने की कोशिश करने लगते है.
साथ ही इस बात पर उसे सजा भी देना चाहते हैं हालांकि वह खुश किस्मत रहती है जो उसे ससुराल वाले अच्छी सोच वाले मिलते हैं. शो की यही बात उन्हें बहुत पसंद है.
उन्होंने आगे लिखा है की इसमें किसी तरह की शर्म की बात नहीं है यार. हां, हम ब्रा पहनते हैं हां हमारे स्तन हैं.स्तन में ग्रंथियां होती हैं
जिससे नवजात बच्चों को पोषण मिलता हैं. इसमें तो किसी बात की कोई शर्म नहीं है.
है तो ठीक है न यार में एक औरत हूं मेरे स्तन हैं में ब्रा पहनती हूं, थोड़ा कुछ दिख गया तो क्या. इसे अपनी ठरकी नजरों से मत देखो और देखना भी है
तो घूर कर मत देखो. आप थोड़े सभ्य बनो. सभी महिलाओं की इज्जत करने के साथ ही हमारी यौनिकता की भी इज्जत करो.


Post a Comment