Header Ads

जब लोगों को ईनाम में मिली ऐसी चीजें, सपने में भी नहीं सोच सकते आप


किसी भी कॉम्पिटिशन में हम क्यों भाग लेते हैं? यकीनन ईनाम जीतने के लिए। कई बार छोटा सा ईनाम मिलने पर भी बहुत खुशी होती है। लेकिन जब ईनाम में ऐसी कोई चीज मिल जाए जिसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा हो तो आप क्या कहेंगे। हम बता रहे हैं ऐसे ही ईनाम के बारे में जो लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा थे। ईनाम में मिला करोड़ों का घर

क्रिसमस थीम पर आधारित क्रॉसवर्ड कॉम्पिटिशन को डोना पीरी नामक महिला ने आयोजित किया। डोना ने इस प्रतियोगिता में विनर रहने वाले विजेता को ईनाम के तौर पर अपना घर देने की घोषणा की। इसे जॉर्जियन मेंशन के नाम से जाना जाता है। इसमें गोल्फ कोर्स और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए विशेष व्यवस्था है।

रोनाल्डो के साथ हेयर कट का मौका

जाने माने फुटबॉलर क्रिश्चियानो रोनाल्डो ने एक ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें जीतने वाले को रोनाल्डो के साथ एक दिन रहने का मौका मिलेगा। साथ ही रोनाल्डो के साथ मिलकर हेयर कट करने का चांस हासिल होगा। ईनाम के तहत 4 स्टार होटल में तीन दिन तक ठहरने की इंतजाम होगा। साथ ही रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के दो वीआईपी टिकिट्स दिए जाएंगे।

आईसलैंड

डफ और सेलिबिट्ज ने 2016 में बीस साल पहले एक आईसलैंड पर बने 16 कमरों के होटल को प्राइज के तौर पर देने की घोषणा की। इसके लिए दस हजार लोगों के बीच से 26 साल के टैक्स अकाउंटेंट जॉश टेसजिंक और उनके दोस्त निक को चुना गया। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया निवासी हैं।

वीनर को मिला पायथन

फ्लोरिडा के बेन सीजेल रेप्टाइल स्टोर ने एक ऐसी कॉम्पिटीशन का आयोजन किया जिसमें जीतने वाले को पायथन दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को कीड़े और कॉकरोच खाने था। जो जितने ज्यादा कॉकरोच या कीड़े खाएगा वही विनर होगा। इस कॉन्टेस्ट में 30 लोगों ने भाग लिया।

प्राइज में मिली बीयर

नॉर्थ अमेरिका में आयोजित होने वाली इस कॉम्पिटीशन में अपनी वाइफ को कंधे पर उठाकर कीचड़ में, रेत पर या पानी में बीच दौड़ना होता है। जिस पानी में यह रेस लगती है, उसकी गहराई लगभग एक मीटर होती है। जो व्यक्ति इस कॉम्पिटीशन में विनर होता है, उसे वाइफ के वजन के बराबर बीयर प्राइज के तौर पर मिलती है। इस कॉम्पिटिशन के लिए वाइफ का वजन 49 किलो से ज्यादा होना जरूरी है।