लड़कों ने मंदिर के बाहर खिंचवाए ऐसे फोटोज, 5 साल के लिए हो गई जेल
अमेरिका के दो लड़कों को थाईलैंड के एक मंदिर के बाहर विवादित फोटो खिंचाना काफी महंगा पड़ गया है। थाइलैंड घूमने आए इन लड़कों ने एक बुद्धा मंदिर के सामने पैंट अतारकर बट दिखाई और फोटो लेकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इन्होंने सोचा नहीं था कि इनकी शर्मनाक हरकत का क्या अंजाम होगा।
- थाई मंदिर के बाद इनकी शर्मनाक हरकत की खबर पुलिस को लग गई थी। हालांकि, इन्हें पकड़ने में इनका सोशल मीडिया अकाउंट काम आया। यहीं ये दोनों दुनियाभर के टूरिस्ट स्पॉट घूमकर ऐसे फोटोज पोस्ट करते थे।
- पुलिस के मुताबिक 38 साल के Joseph और 36 साल के ट्रैविस को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनपर पब्लिक प्लेस पर न्यूडिटी करने पर 5 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

Post a Comment