Header Ads

गैंगस्टर ने पुलिस के सामने गर्लफ्रेंड से की शादी, फिर दुल्हन छोड़ चला गया जेल



उत्तराखंड के रुड़की के रामनगर में हाल ही में एक शादी हुई है जिसमें दूल्हा गैंगस्टर और बाराती पुलिस कर्मी थे। बता दें कि शादी सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर और रुड़की जेल गैंगवार के कुख्यात आरोपी सचिन खोखर की थी। मूल रूप से बागपत निवासी सचिन ने अपनी मंगेतर शास्त्री नगर गाजियाबाद निवासी शिवी से की है। जानकारी के मुताबिक दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


रुड़की के चर्चित जेलर हत्याकांड और गैंगवार के आरोपी कुख्यात सचिन खोखर की शादी रुड़की में पुलिस पहरे में हुई। आरोपी नैनीताल जेल में बंद है।



- रुड़की में एक दूल्हा चंद घंटों के लिए जेल से बाहर आया था। शादी के बाद फिर फेरे लिए और फिर जेल चला गया।



- गैंगस्‍टर केवल चार घंटे की पैरोल पर रुड़की पहुंचा था। जैसे ही गाड़ी से उतरा पैरोल शुरू हो गई और गाड़ी में बैठने के बाद खत्म हो गई।


- इस शादी में सिर्फ १०, से 12 लोग ही मौजूद थे।



चारों तरफ हथियारों से लैस पुलिस कर्मी मंडप से लेकर बारात घर को चारों ओर से घेरे हुए थे। सचिन 2014 से नैनीताल जेल में बंद है।


- उनके अधिवक्ता संजीव वर्मा के मुताबिक एडीजे कोर्ट हरिद्वार से शादी के लिए खोकर को चार घण्टे की पैरोल दोपहर १२, से 4 बजे तक कोर्ट द्वारा दी गई थी।



- करीब 12 बजे सचिन लंबी चौड़ी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में विवाह स्थल पहुंचा।



- यहां पहले से मौजूद शिवी(दुल्हन) के साथ शादी की रस्में करीब 12.15 पर शुरू कर दी गई।


- इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ खुफिया विभाग और सादी वर्दी में भी काफी पुलिस कर्मी एलर्ट रहे।



 सुनील राठी गैंग के सदस्य सचिन ने 2014 में रूड़की जेल के सामने गैंगवार में चीनू पंडित गैंग के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे पहले रुड़की जेल, फिर नैनीताल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।



- पुलिस वाले बताते हैं कि आज भी सचिन मोबाइल के जरिए जेल में बैठे-बैठे लोगों से व्यापारियों, डॉक्टरों से रंगदारी वसूलता है।