Header Ads

ठेले पर अंडे बेचता था ये शख्स, फिर खुद को बताया 150 करोड़ का मालिक



 शहर के हाईप्रोफाइल शुभांगना सुसाइड मिस्ट्री में आखिर पति राजकुमार सावलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद राजकुमार को दो बार नोटिस भेजा था, जिसके बाद भी वो पूछताछ के लिए पेश नहीं हुआ। इसके बाद राजकुमार को अजमेर रोड स्थित एक होटल से अरेस्ट किया गया। बता दें कि शुभांगना राज और राजकुमार ने लव मैरिज की थी। शादी से पहले राजकुमार अंडे का ठेला लगाता था। जिस रात शुभांगना ने सुसाइड किया तब राजकुमार घर पर नहीं था।



- शुभांगना राज का पति राजकुमार फिलहाल चाइना से इंपोर्ट का काम करता है। वहीं शुभांगना जसोदा देवी कॉलेजेज़ एंड इन्स्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन थीं।


- शादी से पहले राजकुमार ठेले पर अंडे बेचता था। उसके बाद राजकुमार ने एमआई रोड पर कैसेट की दुकान खोली। वहीं शादी से पहले शुभांगना का नाम रूचिरा सुराणा था। एमआई रोड पर शुभांगना केे पिता का ऑफिस था। शुभांगना को गाने सुनने का बहुत शौक था। इसी दौरान शुभांगना राजकुमार की कैसेट की दुकान पर आने लगी।


- राजकुमार और शुभांगना के बीच इस दौरान प्यार हो गया और शुभांगना ने घरवालों के खिलाफ जाकर राजकुमार से शादी कर ली। राजकुमार और शुभांगना के दो बच्चे है। बड़ी बेटी का नाम वृद्धि सावलानी और बेटा मिहिर सावलानी।



- शादी के बाद शुभांगना ने जसोदा देवी कॉलेजेज़ एंड इन्स्टीट्यूशन्स की शुरुआत की और इसकी चेयरपर्सन भी बनी।



- राजकुमार के पास 1 करोड़ की कीमत वाली जगुआर एक्सजे, 42 लाख की ऑडी ए 4, 60 लाख की लैंड रोवर, 78 लाख की बीएमडब्ल्यू जेड 4 जैसी गड़िया है। शहर में होने वाली हाई प्रोफाइल पार्टी में दोनों को अक्सर देखा जाता था।



बता दें कि शुभांगना की मौत के चार दिन बाद उसके पति राजकुमार ने एक सेल्फी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताया था।



- शुभांगना के पति ने राजकुमार ने वीडियो में कहा है कि नमस्कार दोस्तों मैं राजकुमार सावलानी मेरी धर्मपत्नी शुभांगना राज सावलानी ने 26 तारीख को सुबह छह बजे के करीब आत्महत्या कर ली थी।


- वह आत्महत्या नहीं थी उसने मुझे 4 बजे फोन किया था। वो आत्महत्या करने से पहले 25 तारीख की रात को अपने माता-पिता के घर पर गई थी। उसने कहा था कि उन्होंनें मुझे बहुत समझाया कि अपने पति को छोड़ दे। उसके साथ रहने में कोई फायदा नहीं है। उसकी जो भी प्रॉपर्टी है उसे तू ले ले।
- मैं आपको बता दूं, मैं अपने घर में छह महीने से नहीं रह रहा हूं। छह महीने से अलग हूं और इसका कारण प्रेम सुराणा जो कि क्रिमिनल वकील है। जिसे छह महीने की सजा भी हो भुगत चुका है कोर्ट के अंदर में।


- मैंने लव मैरिज की है, जिसे वह कभी भी भुला नहीं पाया हैं तो वह हमेशा मुझसे चिढ़ाता रहता था।
- शुभांगना ने आत्महत्या करने से पहले मुझे फोन किया था। उसने कहा था राजू हम दोनों साथ रहना चाहते है मगर मेरे माता-पिता नहीं चाहते कि हम साथ रहे। मैं इस कारण डिप्रेशन में चल रही हूं।

मुझसे काम भी नहीं संभल रहा है। मेरे मां और बाप और मेरी भाभी गार्गी सुराणा है जो पहले डॉ शिव गौतम के यहां काउंसलर थी, वह कुछ मुझे कुछ दवाइयां देती है। डिप्रेशन में मत रहो ये दवाइयां खाती रहो।


- राजकुमार ने आरोप लगाया कि इसी कारण मेरी बीवी ने आत्महत्या की। अब उसका इल्जाम मेरे पर लगा रहे है।


- मेरे पास संपत्ति लगभग 150 करोड़ की है। जो मैंने अपनी मेहनत से कमाई है। जो झूलेलाल भगवान के आदर्शवाद से कमाई है। अब वह मुझे से मेरी संपत्ति चाहते है। मेरे बच्चे भी मुझे नहीं दे रहे है।


 25 अगस्त की रात शुभांगना अपने बेटे के साथ डिनर करके बेडरूम में सोने चली गई थी। अगले दिन शुभांगना ने जब देर तक अपना कमरा नहीं खोला तो बेटे मिहिर सावलानी और नौकरानी ने कमरे का दरवाजा खोला। मिहिर सावलानी और नौकरानी ने कमरा खोले जाने पर देखा कि शुभांगना फंदे से लटकी हुई है।


- शुभांगना के पति राजकुमार सावलानी के मुताबिक शुक्रवार की रात वे सीतापुरा स्थित कॉलेज में ही रुके हुए थे।


- घटना की सूचना उन्हें शनिवार सुबह बेटे ने फोन पर दी थी। राजकुमार ने बताया कि शुभांगना कई दिनों से बीमार थी। उनके मुताबिक संभवत: शुभांगना अपने काम को लेकर परेशान थीं।