इस देश में खूबसूरत पुलिस महिलाओं के बीच होता है ब्यूटी कॉम्पटीशन
रूस में हर साल पुलिस डे के दिन चुनी जाती है देश की सबसे खूबसूरत महिला पुलिस ऑफिसर।
हर साल दुनियाभर के अलग-अलग देशों में पुलिस की बहादुरी और उनके काम का सम्मान करने के लिए पुलिस-डे मनाया जाता है। जहां ज्यादातर देशों में इस दिन को सिर्फ एक औपचारिकता के तौर पर लिया जाता है, वहीं रूस में इसे बिल्कुल अलग तरह से मनाया जाता है। यहां पुलिस-डे के दिन एक ब्यूटी कॉम्पटीशन ऑर्गेनाइज किया जाता है, जिसमें रूस की सबसे खूबसूरत महिला पुलिस ऑफिसर को अवार्ड दिया जाता है।
- इस कॉम्पटीशन को रूस के पुलिस ऑफिसर्स का एक पैनल ऑर्गनाइज करता है। इस कॉन्टेस्ट में महिला ऑफिसर्स की खूबसूरती और मजबूती दोनों तरह से परखी जाती हैं।
- कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ऑफिसर्स को अपनी पुलिस यूनिफॉर्म में ली गईं फोटोज को इंस्टाग्राम पर अपलोड करना होता है। जिसके बाद कुछ गिनी-चुनी ऑफिसर्स को आगे के कॉन्टेस्ट के लिए चुना जाता है।
- पिछले साल इस कॉम्पटीशन को डारिया प्लेटनेवा नाम की एक ऑफिसर ने जीता था। दो बच्चों की मां डारिया ने इस कॉन्टेस्ट में जजेस को अपने सिंगिंग और डांसिग स्किल्स से प्रभावित किया था। डारिया को सेंट पीटर्सबर्ग में एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान सम्मानित किया गया था।


Post a Comment