Header Ads

गंगा में लाशें तलाश रहे हैं ये लोग, देखते-देखते ऐसे हुई 6 की मौत


वैशाली जिले के मस्ताना घाट पर डूबने से रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई।

बिहार के वैशाली जिले के मस्ताना घाट पर डूबने से रविवार को 6 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चे के बचाने के दौरान सभी लोग डूबते गए। जिससे सभी की मौत हो गई। जिस घाट पर हादसा हुआ है उसको प्रशासन ने छठ के दौरान खतरनाक घोषित किया था। जिसके बाद भी लोग नहाने के लिए गए थे। कई लोग अपने बच्चों के शव गंगा से खुद खोजकर निकाल रहे थे।
- घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गंगा घाट के किनारे खड़े लोग के सामने ही बच्चे डूब रहे थे।
- इस दौरान कई लोग हिम्मत नहीं कर पा रहे थे कि गंगा के अंदर जाकर बच्चों को बचा ले।
- फिर जैसे तैसे लोग हिम्मत करके लोग अंदर घुसे तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी।
- बच्चों के शवों को लोग अपने हाथों से उठाकर बाहर निकाल रहे थे।
- बच्चों के शव निकालकर लोग लोग हॉस्पिटल लेकर गए,लेकिन बच्चों की मौत हो चुकी थी।
- सभी मरने वाले पटना जिले के फतुहा के मिर्जापुर नोहटा के रहने वाले थे।
- सभी लोग फतुहा से नाव से राघोपुर के दियारा पिकनिक मनाने के लिए गए थे।
- जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है