शादीशुदा है ये बिग बॉस कंटेस्टेंट!, अब इस घर में तलाकशुदा को कर रही डेट
बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में बंदगी कालरा कंटेस्टेंट पुनीष शर्मा से अपनी क्लोजनेस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट की मानें तो बंदगी रियल लाइफ में 'बिग बॉस' के कास्टिंग और को-डायरेक्टर डेनिस नागपाल को डेट कर रही हैं। बावजूद इसके वे पुनीष के साथ अक्सर कैमरे के सामने कोजी होती नजर आती हैं लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि वे शादीशुदा हैं।
- अर्शी खान, प्रियंक शर्मा, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर चुकीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल ही में बंदगी पर निशाना साधा है।
- हाल ही में गहना ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि बंदगी कालरा शादीशुदा हैं।
- गहना ने बताया, "बंदगी ने दिल्ली में रहने वाले पंजाबी बिजनेसमैन से शादी की थी। हालांकि शादी के 2,3 साल बाद की वे पति से अलग रहने लगीं।"
- "बंदगी के पति से उनका तलाक नहीं हुआ है लेकिन वे उनसे अलग रहती हैं। साथ ही अपनी मैरिड लाइफ को उन्होंने 'बिग बॉस' में सीक्रेट रखा है।"
अब तलाकशुदा को डेट कर रहीं बंदगी
- दिल्ली के पुनीष शर्मा एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे तलाकशुदा हैं।
- वे पार्टीज के शौकीन अपना ज्यादातर पैसा बार और पब में खर्च करते हैं। फिलहाल शो में बंदगी और पुनीष के अफेयर्स की खबरें जोरों पर हैं।
- बता दें, रिच फैमिली से ताल्लुक रखने वाले पुनीष अपने पिता के करोड़ों रुपए पार्टी-शराब में खर्च कर चुके हैं।
कौन हैं बंदगी कालरा
- दिल्ली की रहने वाली बंदगी सॉफ्टवेयर कंपनी कैपेजेमिनी इंडिया में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बीटेक की डिग्री ली है।
- 25 साल की बंदगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी हॉट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं।


Post a Comment