जैकलीन फर्नांडीज ने 'डैशिंग' वरुण धवन को सिखाया पोल डांस!
वरुवरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीज को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वा 2’ में एकसाथ देखा गया था। इस फिल्म के बाद दोनों एक साथ फिर से साथ नज़र आये है। लेकिन यह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक पोल डांस के लिए वरुण और जैकलिन साथ नज़र आये है। हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वरुण पोल पर खड़े है और उनके ट्रेनर के रूप में जैकलीन उन्हें सिखाते हुए नज़र आ रही है। वैसे, जैकलीन इस डांस के लिए बॉलीवुड में मशहूर है लेकिन वरुण के लिए यह पहला मौका था। उन्होंने पहली ही कोशिश में इसे काफी परफेक्ट तरीके से पेश किया।
कुछ दिनों पहले जैकलिन के एक पोल डांस की वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। बता दें वरुण और जैकलिन जुडवा २, से पहले ढिशूम में काम कर चुके है। दोनों की जोड़ी को दर्शको का काफी प्यार मिला है। दोनों निजी ज़िन्दगी में काफी अच्छे दोस्त है। जिसके चलते इस तरह के करतब वो आये दिन करते नज़र आते है।
वरुण धवन की पिछली फिल्म जुडवा की वजह से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वो इनदिनों शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ में कम कर रहे है। इस फिल्म में उनका काफी अलग किरदार होने वाला है। तो वही बात करें जैकलिन की वो सलमान खान की रेस 3 में काम करने जा रही है। सलमान की इस एक्शन फिल्म में वो पोलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आ सकती है। इस फिल्म की शूटिंगअभी फिलहाल शुरू है।

Post a Comment