डॉल जैसा दिखने के लिए करोड़ों खर्च कर चुका ये शख्स, इसलिए आया है भारत
सिर्फ डॉल जैसा दिखने के लिए अपने शरीर के लगभग हर हिस्से की सर्जरी करा चुका चुके ह्यूमन डॉल रोड्रिगो आल्व्स इन दिनों भारत में है। हालांकि, इस बार वे प्लास्टिक सर्जरी के लिए नहीं, बल्कि एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। रोड्रिगो के मुताबिक, वे असल में भारत बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए ही आए थे, लेकिन यहां रुकने के दौरान उन्हें नशे की आदत से छुटकारा पाने में भी काफी मदद मिली है।
- ह्यूमन डॉल के नाम से फेमस इंस्टाग्राम स्टार रोड्रिगो आल्व्स ने हाल ही में अपने भारत दौरे की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
- इन फोटोज में रोड्रिगो को भारत के अलग-अलग शहरों के ऐतिहासिक व धार्मिक जगहों पर घूमते हुए देखा जा सकता है।
- इसके अलावा रोड्रिगो ने अपनी योगा करते हुए भी कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो एक स्विमिंग पूल के पास योगा करते नजर आ रहे हैं।
- रोड्रिगो का कहना है कि यहां मुझे भारत में इतना अच्छा माहौल मिला, कि पिछले करीब 14 दिनों से वे शराब और ड्रग्स छोड़कर सिर्फ चाय की डाइट पर हैं।
- मेल ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में रोड्रिगो ने कहा कि भारत आकर उनकी लाइफ काफी बदल गई है और उन्होंने अब शराब और पार्टी से छुटकारा पाने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है।
- रोड्रिगो ने बताया कि उनका सपना हमेशा से एक प्रिंस बनने का रहा है और बॉलीवुड फिल्म में भी उन्हें डेनमार्क के प्रिंस का रोल ही मिला है।
- बता दें कि ब्राजील के रहने वाले रोड्रिगो अबतक अपने शरीर पर 4.50 लाख पाउंड (करीब 4 करोड़ रूपए) खर्च कर चुके हैं और अभी भी डॉल जैसी कमर पाने के लिए सर्जरी करवाना चाहते हैं।
- हालांकि, रोड्रिगो ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस बॉलीवुड मूवी के लिए काम कर रहे हैं।

Post a Comment