Header Ads

हर साल जाती है 3500 लोगों की जान, ये हैं दुनिया के 10 वर्स्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम


कई बार ट्रैफिक में फंसकर आपने भी अपने शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को कोसा होगा। लेकिन आपको बता दें कि आपके शहर के अलावा भी दुनिया में कुछ ऐसे शहर है, जिसकी व्यवस्था काफी बेकार है। कुछ जगहों पर तो ऐसे हालात हैं कि हर साल 3500 लोगों की जान तक चली जाती है। द रिचेस्ट द्वारा जारी एक लिस्ट के मुताबिक, इन 10 शहरों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सबसे बेकार बताया गया है।

जी हां, इस लिस्ट में सबसे ऊपर की जगह मुंबई के नाम है। मुंबई में लोग मुख्यतः लोकल ट्रेन से ही सफर करते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेनों में कई बार इतनी भीड़ हो जाती है कि पैर रखने तक की भी जगह नहीं होती। इन ट्रेनों में हर रोज 75 लाख आदमी ट्रैवल करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भीड़-भाड़ के कारण हर साल कम से कम 3500 लोगों की जान चली जाती है।