लड़कियों के साथ इस हाल में थे लड़के, किराए के घर पर चल रहा था यह काम
जमशेदपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्स रैकेट एक रिटायर एसडीओ के घर चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर मौके से चार लड़कियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस को कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिली, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था, वह सुवर्णरेखा परियोजना के रिटायर एसडीओ अवेधश कुमार का है। अवधेश कुमार मानगो मून सिटी स्थित अपने दूसरे घर में रहते हैं। 4 नवंबर को उन्होंने नीलगिरी कॉलोनी स्थित मकान उलीडीह के बंटी कुमार को किराये पर दिया था।
- पुलिस बंटी को तलाश रही है। देह व्यापार का कारोबार एक महिला संचालित करती थी। देह व्यापार में शामिल युवतियां मानगो और आसनसोल की हैं, जबकि गिरफ्तार आशीष सिंह (जुगसलाई बाटा चौक) और गौरव आनंद (मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड अशोका टॉवर के पास) भी इसमें शामिल है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मैं मून सिटी अपार्टमेंट में रहता हूं। चार माह पहले परिवार के साथ बिहार के डेहरी गांव गया था। मानगो के नीलगिरी कॉलोनी स्थित मकान कई दिन से खाली था। किराये पर घर देने के लिए मैंने टू-लेट का बोर्ड लगा रखा था। मेरे बेटा व बहू दिल्ली में रहते हैं। बहू मां बनने वाली है। उसे देखने दो नवंबर को डेहरी से दिल्ली जा रहा था। तभी दाईगुट्टू के बंटी कुमार का फोन आया। बंटी ने बताया- उसके दो साथी परिवार के साथ रहना चाहते हैं। दोनों इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं।
- नीलगिरी कॉलोनी वाले मकान में उसने नीचे और बीच का फ्लोर किराए पर मांगा। दोनों फ्लोर का किराया 18 हजार रुपए तय हुआ। मैंने भाड़ेदारों को देखा तक नहीं है। फोन पर ही बंटी को किराए की एडवांस राशि खाते में जमा करने को कहा। बंटी ने खाते में पैसे जमा कर दिए तो घर की चाबी दिलवा दी।
- 4 नवंबर से वे घर में रहने लगे थे। कुछ दिन पहले पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। 22 नवंबर को दिल्ली से शहर आया तो नीलगिरी कॉलोनी गया। वहां भाड़ेदारों के रहने का तरीका सही नहीं लगा। उसी वक्त उन्हें घर खाली करने को कह दिया था। गुरुवार को फिर नीलगिरी कॉलोनी गया तो पांच युवती दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद घर के आगे- पीछे का गेट बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।


Post a Comment