किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है ये साध्वी, काॅरपोरेट कंपनी में भी देती हैं ट्रेनिंग
अनादि सरस्वती को कई इंस्टीट्यूट और कंपनियां के इम्पलॉई को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया जाता है।
चितिसंधान योग की प्रेसिडेंट और देशभर में मशहूर अध्यात्म गुरू स्वामी अनादि सरस्वती को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 25 नवम्बर को दसवें राष्ट्रीय उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि अनादि सरस्वती देशभर में कथा करती हैं। साथ ही उन्हें कई इंस्टीट्यूट और कंपनियां के इम्पलॉई को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया जाता है। उन्हें 'BEST FEMALE SAINT of India" के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं।
- अनादि सरस्वती हिंदुत्व का भी प्रचार करती हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के कई इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं।
- वे कुछ महीनों पहले बेंगलुरु के एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन में भी पहुंची थीं। इस दौरान वे एक्ट्रेस परिणीता सुभाष के साथ दिखी थीं।
- वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और छत्तीगढ़ के सीएम रमन सिंह के साथ भी कुछ प्रोग्राम में नजर आ चुकी हैं।
- अनादि सरस्वती की संस्था का मुख्य ऑफिस अजमेर में है, लेकिन वे लगातार मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के साथ देश के दूसरे शहरों में प्रवचन के लिए जाती रहती हैं।
- वे अजमेर में हुई ग्लोबल पीस कॉन्फ्रेस में भी अहम गेस्ट के रूप में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया में भी हजारों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
अनादि सरस्वती देशभर में कथा और उपदेश देती हैं। उन्हें समय-समय पर कई इंस्टीट्यूट्स और कंपनियां भी ट्रेनिंग के लिए बुलाती हैं।
- वे अपने उपदेशों के जरिए लोगों में आत्मविश्वास जगाती हैं। उन्हें सुनने वालों की तादाद काफी ज्यादा है।
- उनके प्रवचन में धार्मिक बातों के साथ मॉर्डन ज्ञान और विज्ञान की बातें भी शामिल रहती हैं।
देशभर से अलग-अलग फील्ड में वुमन एक्सप्लॉयटेशन के खिलाफ काम कर रही सिलेक्टेड महिलाओं में स्वामी अनादि सरस्वती का सिलेक्शन आध्यात्म के लिए बेहतरीन काम करने के लिए किया गया है।
- यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में भारत सरकार के ह्यूमन रिसोर्स डेव्हेलपमेंट मिनिस्ट्री के तहत All India Technical Education Council और इंडो यूरोपियन चैंबर द्वारा समारोह में दिया जाएगा।
2008 में अनादी सरस्वती ने गुरु रेवेंद्र स्वामी धर्म प्रेमानंद सरस्वती से दीक्षा हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु के साथ देशभर का भ्रमण कर आध्यात्मिक ज्ञान हासिल किया।
- उन्होंने शंकाराचार्य के महानिर्वाण अखाड़े की परंपरा के मुताबिक दीक्षा हासिल की और अनादि सरस्वती ने सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है।
- पढ़ाई के बाद उन्होंने पतंजली योगदर्शन, भगवद् गीता और वेदांत का ज्ञान भी हासिल किया।


Post a Comment