इस एक्टर को घर से निकाल चुकी है वाइफ, अब बेटी के लिए मांग रही इतने रुपए
करीब सात महीने पहले एक्टर दीपक तिजोरी को उनकी वाइफ शिवानी तनेजा ने घर से निकाल दिया था। हालांकि, इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी दीपक की वाइफ ने उनसे बेटी समारा की परवरिश के लिए 1 लाख रुपए हर महीने देने की मांग की थी, जो वे नहीं दे पाए थे। वहीं, हाल ही में आई रिपोर्ट की मानें तो ये रकम 1 लाख से कम करके 40 हजार रुपए कर दी गई है। बावजूद इसके दीपक ये रकम भी देने में समर्थ नहीं है। उन्होंने इस निर्णय पर हायर कोर्ट में अपील की है कि वे इतनी रकम भी नहीं दे पाएंगे। वे कोर्ट के डिसीजन का इंतजार कर रहे हैं।
कुछ समय पहले मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक को उनकी पत्नी ने घर से इसलिए निकाल दिया था। बता दें कि दीपक पत्नी शिवानी और बच्चों के साथ गोरेगांव में 4 बीएचके फ्लैट में रहते थे। जैसे ही शिवानी को दीपक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में शक हुआ, उन्होंने तुरंत दीपक को बेघर कर दिया। शिवानी ने दीपक के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में डिवोर्स केस फाइल किया था और उनसे मुआवजे की मांग की थी। कई सालों से लाइमलाइट से दूर दीपक, पत्नी शिवानी और बच्चों का मेंटेनेंस देने की स्थिति में नहीं थे। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अपील भी की थी। मुआवजे की रकम कम करने के बाद भी दीपक रुपए नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने दोबारा कोर्ट से अपील की है और फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
इस झगड़े के बीच दीपक को यह पता चला था कि उनकी शादी इलीगल है। दरअसल, दीपक शिवानी के दूसरे पति हैं। पहले पति से तलाक लिए बगैर उन्होंने दीपक से शादी कर ली थी, जो कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। दीपक इस बात से अंजान थे। बता दें कि दीपक ने डिजाइनर गर्लफ्रेंड शिवानी से शादी की थी। जोड़ी के दो बच्चे हैं। बेटी समारा लगभग 20 साल की हैं, जबकि उनके छोटे बेटे का नाम करण है। बता दें, दीपक की बेटी जब 13 साल की थी तो उन्हें कुछ घंटों के लिए किडनैप कर लिया गया था। 10 मई, 2009 को हुए इस हादसे के बारे में दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में बताया था, "कल शाम तकरीबन 4 बजे समारा बाहर निकली थी। लोखंडवाला की सड़क पर चलते हुए कुछ लोगों ने उसे ऑटो में खींच लिया और उसे एक होटल में ले गए।" हालांकि, उनकी बेटी किसी तरह उनके चंगुल से बाहर निकल कर घर आ गई थीं।


Post a Comment