Header Ads

जब बीवी ने इस एक्टर को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा रंगेहाथ, कही थी ये बात


यहां लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने कभी खुद को निकम्मा बताया तो कभी बेवफा। नेक्सा न्यूज़  से बातचीत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की।

बिहार की राजधानी पटना में 9 दिसंबर 1945 को जन्में शत्रुघन सिन्हा ने बताया, ''मैं अच्छे और पढ़े लिखे घराने में पैदा हुआ, इसके लिए भगवान का हमेशा शुक्र‍िया करता हूं। पापा अमेरिका से पढ़े थे, वो चाहते थे कि मैं डॉक्टर या साइंट‍िस्ट बनूं। लेकिन मैं किसी लायक नहीं था, मेड‍िकल कॉलेज में जुगाड़ लगाकर एडमिशन लिया।''

- ''साइंस में फेल हुआ, होम्योपैथी में एडमिशन नहीं हुआ और आयुर्वेद ने न कर दिया। मेरी टीचर्स कहती थीं कि साइंस छोड़ दो, ये तुम्हारे बस की बात नहीं है। पटना साइंस कॉलेज में मेरा समय बर्बाद हो रहा था, इसलिए मैंने घर छोड़ दिया और पुणे पहुंचा।''

- ''वहां भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में एडमिशन लिया। पहली फिल्म प्रेम पुजारी मिली थी, फिर साजन और फिर फिल्मी सफर शुरू हो गया। जब मैं इंडस्ट्री में पहुंचा तो नया था, वहां जूनियर-सीनियर बहुत चलता था।''
- ''एक बार आशा पारेख जी ने किसी बात पर मुझे कुछ कह दिया था, जिसपर मैंने ढंग से उन्हें झाड़ा था। लेकिन आज भी मुझे उस बात का अफसोस है, वो बचपना था। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था, आशा जी बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।''
- ''जिंदगी में अप्स एंड डाउन्स भी आए। दीवार, शोले और कालीचरण जैसी फिल्में मेरे लिए लिखी गईं थीं, लेकिन मैं नहीं कर सका। उसे मेरे दोस्त अमिताभ ने किया, मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।''
- सोनाक्षी के बारे में शत्रु कहते हैं, ''बेटी मेरा डायलाग खामोश घर में बार बार बोलती रहती हैं। वो समय की बहुत पाबंद है, कहीं भी जाना होता है तो पहले ही बोल देती है कि टाइम से तैयार हो जाइएगा।''
- ''मेरी फैमिली पर रामायण का खासा प्रभाव रहा। मुंबई के जुहू में बने मेरे बंगले के नाम रामायण है।''

- लव लाइफ के बारे में शत्रु कहते हैं, ''रीना रॉय से मेरा अफेयर 7 साल चला। इस बीच पूनम 1980 में मिस इंडिया बनीं। मैंने उन्हें चलती ट्रेन में फिल्म पाकीजा का डायलॉग- अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...कागज पर लिखकर प्रपोज, जोकि एक्सेप्ट हो गया।''
- ''इसके बाद मैंने पूनम से शादी कर ली, लेकिन रीना से अपना रिश्ता खत्म नहीं कर पाया था। एक बार बीवी ने मुझे रीना के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया और बोलीं थीं- बहुत हो गया ये सब, अब बच्चे हो गए हैं, इसलिए सुधर जाओ...अब ये सब सुनाई नहीं देना चाहिए।''
- ''उस दिन के बाद से मैंने अपनी पत्नी को श‍िकायत का कोई मौका नहीं दिया।''