प्रियंका ने कैमरे के सामने इस काम को कहा ना, भुगतना पड़ा था ये खामियाजा
सेक्शुअल हैरेसमेंट की घटना पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में खुलासे किए हैं।
लंबे समय से हॉलीवुड सहित बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में कुछ खुलासे किए हैं। मधु ने बताया कि एक डायरेक्टर चाहते थे कि प्रियंका कैमरे के सामने छोटे कपड़े पहने, लेकिन ऐसा करने से मना करने पर प्रियंका को खामियाजा भुगतना पड़ा था।
इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया, 'एक डिजाइनर ने प्रियंका से कहा कि डायरेक्टर चाहते हैं कि वे फिल्म में छोटे कपड़े पहने। डायरेक्टर ने कहा था कि ऐसी मिस वर्ल्ड को फिल्म में लेने का क्या फायदा जो खुद को कैमरे के सामने खूबसूरत ना दिखा पाए। मधु ने बताया कि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। प्रियंका को ये बात कहने वाला डायरेक्टर इंडस्ट्री का जाना माना फिल्ममेकर का था इसलिए प्रियंका को 10 बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया था। हालांकि, प्रियंका ने इस बात की परवाह नहीं की थी।
मधु चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया, 'प्रियंका ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा था तक वह महज 17 साल की थीं। इसलिए मैं हर वक्त उसके साथ रहती थी। एक बार एक डायरेक्टर ने प्रियंका को फिल्म की कहानी सुनाने के लिए बुलाया। मैं भी उसके साथ गई थी, लेकिन डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा कि वह फिल्म की कहानी उसे अकेले में ही सुनाना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि वे ये कहानी मेरे सामने नहीं सुना सकते। इस बात पर प्रियंका ने साफ कह दिया कि कहानी ऐसी है जिसे मेरी मां नहीं सुन सकती तो वो ऐसी फिल्म में काम नहीं कर सकती।
इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी प्रियंका अपने करियर के शुरुआती दौर में यौन शोषण का शिकार होते होते बची थी। कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने हॉलीवुड की कई एक्ट्रेस का यौन शोषण करने के आरोप में फंसे डायरेक्टर हार्वे विंस्टीन मामले पर कहा था कि 'हर जगह हार्वे विंस्टीन मौजूद हैं'।
प्रियंका इन दिनों यूएस में Quantico season 3 की शूटिंग में बिजी है। उन्होंने फिल्म 'द हीरो' (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'अंदाज' (2003), 'एतराज' (2004), 'कृष' (2006), 'डॉन' (2006), '7 खून माफ' (2011), 'अग्निपथ' (2012), 'जंजीर' (2013), 'गुंडे' (2014) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं थी।


Post a Comment