Header Ads

बच्चों को घर छोड़ मार्केट गया था पिता, किले की दीवार पर यूं लटका मिला


नाहरगढ़ किले पर लटकी युवक की लाश की आखिर कार पहचान हो गई है। मृत व्यक्ति जयपुर का रहने वाला चेतन सैनी बताया जा रहा है। जो गुरुवार दिन में 3.30 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका शव नाहरगढ़ किले की प्राचीर से लटका मिला।

- जानकारी अनुसार मृत चेतन सैनी गुरुवार दिन में करीब 3.30 बजे बच्चों को स्कूल से घर छोड़कर गया था। उसने कहा था कि मार्केट में कुछ काम है।
- जिसके बाद चेतन ने पत्नी नीतू को शाम 5 बजे फोन कर कहा कि वो रात 9 बजे तक घर आएगा। खाना बना देना। जिसके बाद भी घर नहीं आने पर नीतू ने कई फोन किए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
- अगले दिन सुबह जब नाहरगढ़ पर शव लटका मिलने का वीडियो वायरल हुआ तो चेतन के भाई को कपड़े देखकर शक हुआ। जिसके बाद पूरा परिवार शब की पहचान करने पहुंचा।

- बता दें कि चेतन आर्टीफिशियल ज्वैलरी का काम करता था। जिसका बिजनेस वो घर से ही चलाता था।
- चेतन के एक 13 साल की बेटी है, वहीं बेटे की उम्र अभी 9 साल है।
- जानकारी अनुसार चेतन अपने परिवार के साथ नारी के नाके के पास संजय सर्किल की पंचमुखी कलौनी में रहता था।