यूपी निकाय चुनाव: अपनी भाभी को जिताने के लिए जी जान से जुटे हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस समय यूपी में है और ज़ोरों से अपनी भाभी का चुनाव प्रचार कर रहें हैं।
जी हाँ, हम बात कर रहें है यूपी की मुजफ्फर पूर के बुढाना विधानसभा की। इस बार इस विधानसभा से नवाज़ की भाभी सबा सिद्धीकी को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले कई सालो से यह सीट बीजेपी पार्टी के कब्जे में हैं। ऐसे में सपा पार्टी ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए नवाज़ुद्दीन की भाभी को चुनाव में उतारा है। पार्टी नवाज़ की शोहरत और नाम का पूरा फायदा उठाना चाहती है। अपनी भाभी को विधायक बनाने की चाह में नवाज़ इस समय मुजफ्फर पूर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब चुनाव प्रचार के लिए कोई अभिनेता मुज्जफर पूर में आया हो।
मंगलवार सुबह से ही नवाज़ की एक झलक पाने के लिए पब्लिक घंटो से नवाज़ के इंतज़ार में थी। नवाज़ हेलिकोप्टर से मुज्जफर पूर उतरे और लोगो से देरी से आने के लिए माफी भी मांगी। नज़ाव ने कहा कि, ‘मै भाषण करना नहीं जानता पर थोड़ी एक्टिंग करनी आती है। नवाज़ ने कहा कि मै यहाँ अपनी भाभी का चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूँ बल्कि वो एक अच्छी उम्मीदवार है इसलिए आया हूँ।’
अपनी भाभी को जिताने के लिए नवाज ने तय किया है कि वे गुरुवार के दिन रोड शो में करेंगे। नवाज़ वो सब करेंगे जिसे करने से उनकी भाभी विधायक बन जाए। फिलहाल नवाज़ इस समय लखनऊ में हैं। खबर यह है कि वे सपा पार्टी के लिए दुसरे उम्मेद्वारो का भी प्रचार करेंगे।

Post a Comment