इस लड़की के लिए खास है गुजरात चुनाव, इसलिए कराया था सेक्स चेंज
वडोदरा की रहने वाली मानवी वैष्णव के लिए इस बार का गुजरात विधानसभा चुनाव बेहद खास होने वाला है। इसके पीछे की वजह ये है कि साल 2012 के चुनाव में मानवी ने योगेश वैष्णव के नाम पर वोट डाला था। यानी कि वो पहले लड़का थी और अब सेक्स चेंज करवा कर लड़की बनी है।
- 31 साल की मानवी का नया वोटर कार्ड भी आ चुका है।
- इस बार 14 दिसंबर को वे अपने नए चुनावी फोटो पहचान पत्र के साथ विधानसभा चुनाव में वोट डालेगी।
- 30 मार्च 2017 को सेक्स चेंज करवाकर लड़के से लड़की बनी मानवी का बर्थडे 27 अप्रैल को आता है।
- लेकिन महिला बनने के बाद अब वो 30 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती है।
- भरूच के खोबला गांव में लड़के के रूप में जन्मी मानवी के लिए शुरुआत के चार-पांच साल ठीक रहे।
- उन्हें बचपन से लगता था कि मैं एक लड़की हूं, जो लड़के के शरीर में कैद हूं। उन्हें शर्ट-पैंट की जगह फ्रॉक पहनना पसंद था।
- इसलिए सेक्स चेंज कराया था। शादी के सवाल पर वो कहती है कि इस बारे में सोचा नहीं है, आगे लगा तो जरूर करूंगी।
बचपन में ही घर छोड़ देने वाली मानवी बाद में किन्नर समुदाय के साथ रहने लगी थी।
- एक एनजीओ के साथ काम करने वाली मानवी के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद उन्हें सिविल सर्जन से एक सर्टिफिकेट मिला और इसकी आधिकारिक सूचना भी जारी करा दी गई थी।
- इसके बाद वे डॉक्युमेंट्स के साथ चुनाव अधिकारी के पास गई और वोटर पहचान पत्र में बदलाव करा लिया।
- सेक्स चेंज करा लड़के से लड़की बनी मानवी मॉडलिंग करना चाहती है और इस फिल्ड में करियर बनाना चाहती है।

Post a Comment