पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है ये लड़की, अब बनी रॉयल फैमिली की बहू
पिंकसिटी की रहने वाली श्रिया सोमवार को जयपुर के पूर्व राजपरिवार के विजित सिंह के बेटे वेदांत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। वे शहर की एक मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं। फाइन आर्ट्स की स्टूडेंट रही श्रिया मेकअप को लेकर बचपन से ही काफी फेसिनेटेड रही हैं।
पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मुंबई के Fat Mu से प्रोफेशनल मेकअप कोर्स किया। इस काम में और महारत हासिल करने उन्होंने सिंगापुर की एकेडमी 'मेकअप फॉरेएवर" का रुख किया। इस दौरान उन्होंने ओजस रजनीश जैसे सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से ट्रेनिंग ली।
- रजनीश पर्डल की बेटी श्रिया को जयपुर में ही बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करते 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच उन्होंने अपने स्टूडियो में ही मेकअप की ट्रेनिंग देना शुरु किया।
जयपुर के पूर्व महाराजा मानसिंह ने तीन शादियां की थी। मानसिंह की पहली शादी मरुधर कंवर से दूसरी शादी किशोर कंवर और तीसरी शादी गायत्री देवी से हुई थी।
- किशोर कंवर के दो बेटे है जय सिंह और पृथ्वी सिंह। पृथ्वी सिंह की शादी देविका रानी से हुई है। उनके बेटे हैं विजित सिंह और पाेता है वेदांत सिंह।
सोमवार शाम दोनों ही परिवारों ने क्लोज रिलेटिव्स और फ्रेंड्स के साथ संगीत फंक्शन सेलिब्रेट किया।
- सभी रिचुअन्स को निभाने के बाद पूरी राजपूती परंपरा के मुताबिक होटल नारायण निवास में वेदांत सिंह और श्रिया पर्डल की शादी का समारोह हुआ।
- इस रॉयल वेडिंग में जयपुर राजघराने के पद्मनाभ सिंह, जोधपुर के गज सिंह, मेवाड़ के अरविंद सिंह, कोटा के ब्रजराज सिंह, कश्मीर राजपरिवार से युवराज विक्रमादित्य सिंह, भरतपुर के विश्वेंद्र सिंह शामिल हुए। साथ ही फिल्म एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन बीना काक समेत कई टॉप ब्यूरोक्रेट्स मौजूद थे।


Post a Comment