Header Ads

पहली नहीं, चौथी नजर में होता है प्यार, रिसर्च में साइंटिस्ट्स ने किया खुलासा



हम भारतीय फिल्मों से काफी प्रभावित होते हैं। उनमें दिखाई गई बातें हम अपनी लाइफ में उतारने की कोशिश
करते हैं। ऐसी ही एक बात जो हम और आप बचपन से फिल्मों में सुनते आ रहे हैं, वो ये है कि प्यार पहली नजर में हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि साइंस के मुताबिक प्यार पहली नहीं बल्कि चौथी नजर में होता है।

जी हां, प्यार होने के लिए कम से कम चार मुलाकातें जरुरी है। अब तक हुए कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि एक ही नजर में प्यार नहीं हो सकता। हो सकता है कि पहली मुलाकात में दो लोग एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाएं लेकिन प्यार तब होगा, जब वो कई बार मिलेंगे।