Header Ads

क्या हर दिन आपकी 11:11 में ही पड़ती है घड़ी पर नजर? तो ये है इसका कारण


हमारी लाइफ में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन पर हम कभी ध्यान नहीं देते। क्या आपने कभी ये नोटिस किया है कि कई बार किसी खास समय पर ही हम घड़ी देखते हैं। ज्यादातर ऐसा दिन या रात के 11 बजकर 11 मिनट पर होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बता दें कि ये कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि इसके पीछे खास कारण है। जब भी देखते हैं घड़ी तो दिखता है एक ही समय

कई बार लोगों को घड़ी देखने पर रिपीटेड समय नजर आता है। कुछ के साथ ऐसा थोड़े समय के लिए होता है, तो कुछ के साथ काफी लंबे समय तक। कुछ की नजर 11:11 में घड़ी पर जाती है, तो कुछ की 09:09 पर। इसके पीछे कई लॉजिक हैं।

कुछ साइंटिस्ट्स का मानना है कि इसका कनेक्शन माया सभ्यता से हो सकता है। दरअसल, 26 हजार साल पुरानी इस सभ्यता को एस्ट्रोलॉजी के मामले में काफी एडवांस समझा जाता है। आपको बता दें कि इसी सभ्यता ने 21 दिसंबर, 2012 को 11 बजकर 11 मिनट पर ही दुनिया के अंत की बात कही थी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस सभ्यता के कैलेंडर के मुताबिक, चूंकि इस समय के सारे अंक समान हैं, उसी के आधार पर सभी इंसान एक सामान शुरुआत भी करेंगे। ऐसे में अगर आपकी नजर बार-बार किसी एक ही संख्या पर पड़ रही है, तो आपकी जिंदगी में कुछ खास होने वाला है।

मनोवैज्ञानिक कारण

कुछ लोग इसे मैथ्स और रीजनिंग से जोड़ते हैं। वहीं कुछ लोग इसे मनोविज्ञान से भी जोड़ लेते हैं। जबकि असल में कई बार हमारी बॉडी को कुछ चीजों की आदत पड़ जाती है। ये मुख्य कारण है कि किसी खास समय पर ही हर दिन आप घड़ी की तरफ नजर डालते हैं

भावनात्मक कारण

कई बार ऐसा होने को लोग अपनी किस्मत से जोड़ लेते हैं। ऐसे में ये नंबर उनका फेवरेट बन जाता है। फिर लोग इन अंकों से भावनात्मक तरीके से जुड़ जाते हैं।

आध्यात्मिक कारण

कुछ लोग इसे आध्यात्म से जोड़ देते हैं। लेकिन असल में हमारा दिमाग समान चीजों को देख सहज महसूस करता है। इस कारण जब कई बार एक ही नंबर पर ध्यान जाता है, तो वो उसे भाग्य से जोड़ देते हैं।