तो इसलिए दवाई के पत्ते में बनी होती है खाली जगह, ये है पीछे का कारण
दवाई के पत्तों में मौजूद खाली जगह बेवजह नहीं होती, इसके कई कारण हैं।
बीमार पड़ने पर डॉक्टर्स जब कई सारी दवाइयां आपको खाने के लिए देते हैं, तो आपको भी गुस्सा आता होगा। लेकिन इन कड़वी दवाइयों को खाकर ही स्वस्थ हो सकते हैं। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि दवाई के पत्ते पर खाली जगह छोड़ दी जाती है। क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है?
अगर आपको अभी तक ऐसा लगता था कि इन दवाइयों में मौजूद खाली जगह बेवजह है, तो आपको बता दें कि आप गलत हैं। ऐसा होने के पीछे काफी वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह है कि ये खाली जगह दवाइयों को कुश्निंग इफेक्ट से बचाती है। इसका मतलब है कि ये खाली जगह दवाइयों के पत्ते को शॉक और वाइब्रेशन से बचाती है। दवाइयां एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाती हैं। ऐसे में इनके टूटने का खतरा रहता है। पत्ते में मौजूद ये खाली जगह दवाब को बैलेंस कर रखते हैं ताकि झटका लगने पर ये दवाइयां ना टूटें।
इन खाली जगहों के पीछे एक और वजह है। वो ये कि दवाइयों में कई तरह के केमिकल्स होते हैं। इसलिए उन्हें एक दूसरे से थोड़ा दूर रखा जाता है ताकि उनमें केमिकल रिएक्शन ना हो जाए। आगे पढ़िए एक और वजह।
इन पत्तों में मौजूद खाली जगह की सबसे बड़ी जरुरत होती है, इन्हें काटने में होने वाली आसानी। जी हां, इन पत्तों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इन्हें काटने में आसानी हो।


Post a Comment