तानाशाह के गरीब देश के रईस, जी रहे हैं ऐसी बिंदास लाइफ
लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए बदनाम हैं जिम्बाब्वे के एक्स-प्रेसिडेंट रॉबर्ट मुगाबे के बेटे बेलामाइन चाटुंगा और रॉबर्ट जूनियर
जिम्बाब्वे में प्रेसिडेंट रॉबर्ट मुगाबे का 37 साल का शासन खत्म हो गया है। गरीब देश के अमीर प्रेसिडेंट रहे मुगाबे और उनकी फैमिली करप्शन ऐशो-आराम भरी लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहे हैं। उनकी और देश के कुछ रिच किड्स की ऐसी ही लग्जरी लाइफ की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इनमें अमीरों की मंहगी कारों से लेकर उनके प्राइवेट जेट्स और लाखों की कीमत की घड़ियां तक नजर आ रही हैं।
- ज्यादातर फोटोज में मुगाबे के बेटे और उनके दोस्तों की महंगे शौक दिखाए गए हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के कई और ऐसे लोगों को भी दिखाया गया है जिन्होंने मुगाबे के राज में अरबों की संपत्ति खड़ी की।
- इनमें से सबसे ऊपर जीनियस कादुंगुरे और एबर्ट एंजेल का नाम आता है। जहां कादुंगुरे देश के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। वहीं, एबर्ट एंजेल जिम्बाब्वे की सबसे आलीशान चर्च के फाउंडर हैं।
- इसके अलावा जिम्बाब्वे के सबसे अमीर शख्सों में शुमार विकनेल चिवायो के मुगाबे फैमिली के साथ हमेशा से बेहद अच्छे संबध रहे हैं। अपनी बेशुमार दौलत की वजह से चिवायो के इंस्टाग्राम पर करीब 75 हजार फॉलोअर्स हैं।
मुगाबे पिछले 37 सालों से देश की बागडोर संभाल रहे थे। मुगाबे के तानाशाही रवैये और भारी करप्शन के चलते देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी।
- ऐसे हालात के बीच सेना ने पिछले हफ्ते मुगाबे को नजरबंद कर दिया था। इसके बाद से ही जिम्बाब्वे से उनका शासन खत्म माना जा रहा था।
- कुछ ही दिनों पहले देश की चरमराती इकोनॉमी और खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी रॉबर्ट मुगाबे को गुडविल एम्बेस्डर पद की नियुक्ति से हटा दिया था।


Post a Comment